उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक जी की सुपुत्री वेदिका का शुभ विवाह मंगलवार को सम्पन्न हुआ। राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित शादी समारोह में देश और प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची। कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, मा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र पाण्डेय जी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य जी सहित प्रदेश सरकार के करीब सभी मंत्री वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।
इसी कड़ी में मैथिलीशरण गुप्त वार्ड, लखनऊ से भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने भी वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की और वर आयुष एवं वधू वेदिका को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर उनकी मुलाकात बहुत से वरिष्ठ नेतागणों और सहयोगीजनों से हुई और उन्होंने सभी के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत किया।