दिलीप श्रीवास्तव- श्री बाला जी शक्ति पीठ भूतनाथ इंदिरा नगर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत
- By
- Dilip Srivastava
- March-15-2024
“अब की बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार.
लखनऊ बोले पांच लाख पार,फिर एक बार मोदी सरकार..”
जनसेवक दिलीप श्रीवास्तव जी ने बताते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मा.संतोष सिंह जी के निर्विरोध निर्वाचित सदस्य विधानपरिषद उप्र होने के उपरांत लखनऊ पूर्व विधानसभा में श्री बाला जी शक्ति पीठ भूतनाथ इंदिरा नगर लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया.
इस अवसर पर योगी मंत्रिमंडल के लोकप्रिय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉo अरुण सक्सेना की उपस्थिति गरिमामयी एवं वंदनीय रही. इस मौके पर, संतोष सिंह के स्वागत में उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए, राजनाथ सिंह को पांच लाख मतों से एवं लखनऊ पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को डेढ़ लाख मतों से विजयी बनाने का संकल्प भी दिलाया. इस मौके पर भाजपा के डा. महेन्द्र कुमार सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, राम तीर्थ सिंघल व अपना दल से सोनेलाल,आशीष पटेल, रालोद से योगेश चौधरी व सुभासपा से विच्छे लाल राम शामिल रहे.
भाजपा की आगामी जीत की हुंकार से, पूरा वातावरण ध्वनिमय होकर गूंज उठा. इस कार्यक्रम का संचालन एवं पथप्रदर्शन पूर्व पार्षद एवं अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव जी ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए एवं सभी जनों से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया.