दिलीप श्रीवास्तव - लखनऊ जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में हुई घटना के विषय में हुई प्रात: कालीन चर्चा
- By
- Dilip Srivastava
- June-08-2023
आज बाला जी शक्ति पीठ भूतनाथ पार्किंग, भूतनाथ इंदिरानगर लखनऊ में लखनऊ जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में हुई कुख्यात अपराधी की सरेआम हत्या ने पुनः न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। इसी को लेकर आज प्रात:कालीन चर्चा की गई, जिसमें पूर्व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव के साथ लखनऊ बार एसोसिएशन के अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे। इस मौके पर चर्चा की गई कि कैसे दिनांक 23 नवंबर 2007 को एक साथ लखनऊ, वाराणसी, फैज़ाबाद के न्यायालय परिसर में धमाका हुआ था।
लखनऊ के एसएसपी रहे श्री अखिल कुमार ने लखनऊ के न्यायालय परिसर के लिए सुरक्षा मानचित्र बनाया था, जिसे लागू करना चाहिए।

