Dilip Srivastava
  • होम
  • जानें
    • दिलीप श्रीवास्तव - जीवनी एवं उद्देश्य
    • दिलीप श्रीवास्तव - आत्म परिचय
  • नवीनतम जानकारी
  • मीडिया कवरेज
  • सेवा परमो धर्म:
    • मिशन हर घर अन्न
    • द्वार द्वार कोरोना पर वार
    • नमो किचन
    • कोरोना योद्धा सम्मान
  • जुडें
  • जन सुनवाई

दिलीप श्रीवास्तव - लखनऊ के भूतनाथ मंदिर के पास आयोजित नुक्कड़ सभा को किया संबोधित, उमड़ा जनसैलाब

  • By
  • Dilip Srivastava
  • May-04-2024

लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव को लेकर लखनऊ के पूर्व पार्षद, भाजपा अधिवक्ता एवं लखनऊ बार एसोसिएशन के सदस्य जनसेवक दिलीप श्रीवास्तव दिन रात मेहनत कर रहे है, इसी उपलक्ष्य में उन्होंने लखनऊ प्रतिष्ठित भूतनाथ मंदिर पार्किंग श्री बालाजी शक्तिपीठ में स्थित तिकोनिया पार्क में, नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों की संख्या में आए हुए, जनता जनार्दन से देश के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के यशस्वी सांसद राजनाथ सिंह को पांच लाख से ज्यादा मतों से जिताने और ओपी श्रीवास्तव को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाने के लिए बहुमत की अपील की।


सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम की शुरुआत 'भारत माता की जय'! और 'जय श्री राम'! के उद्घोष के जयकारों के साथ हुई। इसके बाद दिलीप श्रीवास्तव ने जनसभा के संबोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। वहीं उन्होंने इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता के साथ पुष्पवर्षा से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत कर चुनाव प्रचार का उत्साह दोगुना कर दिया। उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए, कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि देश का भाग्य बनाने का चुनाव है। इसलिए आप सभी भाजपा को वोट देकर देश का भाग्य बनाने में सहयोग करें।


बताते चले कि इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव वतन परस्त और कुटुंब परस्त लोगों के बीच का चुनाव है। इस चुनाव में वोट देकर आप तय करें कि आप किसके साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में आम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। वहीं दूसरे कार्यकाल में देश की आस्था का सम्मान करते हुए, अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण करके यह साबित कर दिया कि भाजपा सिर्फ वादा नहीं करती बल्कि उसे पूरा भी करती है। वहीं इस नुक्कड़ सभा के अलावा उन्होंने सुबह से लेकर रात तक पूर्वी विधानसभा के इंदिरानगर, विकास नगर, और रहीम नगर क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच जाकर क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगा।


इस शुभ अवसर पर, दिलीप श्रीवास्तव के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, एमएलसी रामचंद्र प्रधान और भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता पूर्व विधायक सुरेश तिवारी के साथ भाजपा के कई पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण के साथ साथ स्थानीय जनता ने मौजूद होकर कार्यक्रम की गरिमा को सफल बनाया।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

दिलीप श्रीवास्तव-उस्ताद बिसमिल्ला खां जी की   पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

दिलीप श्रीवास्तव-उस्ताद बिसमिल्ला खां जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

आज कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आत्मीय स्वागत एव...

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

आज भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद माननीय श्री संतोष सिंह जी ने रानी झाँसी वाहिनी पार्क, सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ मे...

भव्य तिरंगा यात्रा

भव्य तिरंगा यात्रा

आज सत्य सनातन नारी शक्ति लोक, लखनऊ की संचालिका श्रीमती सपना गोयल जी के नेतृत्व में पावन धाम ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, ए-ब्लॉक, इंदिरानगर...

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

आज सी-ब्लॉक, इंदिरानगर, लखनऊ स्थित अटल लाइब्रेरी के समक्ष आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके ...

वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट

वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट

आज उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमापति राम त्रिपाठी जी, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेंद्र श्रीवास्तव जी एवं वरि...

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण

आज भगवान श्री चित्रगुप्त धाम पहुँचकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पावन मंदिर में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान से सभी के सुख,...

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

आज लखनऊ स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका) में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता...

ज्ञान और संस्कार के मार्गदर्शक गुरुजनों को नमन

ज्ञान और संस्कार के मार्गदर्शक गुरुजनों को नमन

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णुः,गुरु देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परब्रह्म,तस्मै श्री गुरवे नमः॥भारतीय संस्कृति में गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने व...

गुरु पूर्णिमा पर पूज्य संतों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर पूज्य संतों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, इंदिरानगर, लखनऊ के पूज्य महंत आदरणीय श्री सत्य प्रकाश मिश्रा जी तथा श्री बालाजी ...

माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

लखनऊ पूर्व विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।प्रभु श्रीराम से प्रार्थ...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत

आज लक्ष्मण नगरी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Nitin Nabin जी के आगमन पर एयरपोर्ट पहुँचकर उनका हार्दिक ...

श्रद्धेय श्री कलराज मिश्र जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

श्रद्धेय श्री कलराज मिश्र जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाले देश के वरिष्ठतम नेता, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व र...

अधिक जानें...

दिलीप श्रीवास्तव के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलीप श्रीवास्तव अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 

© Dilip Srivastava & Navpravartak Initiative Terms  Privacy