दिलीप श्रीवास्तव- स्वच्छता के नामपर भ्रष्टाचार का खेल जारी, केवल कागज पर हो रही सफाई
- By
- Dilip Srivastava
- October-09-2023
लखनऊ जनकल्याणकारी समिति के जनसेवक दिलीप श्रीवास्तव जी ने बताया कि लखनऊ नगर निगम ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई है। डेंगू के रोकथाम के लिए फागिंग कराने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य नहीं हो रहा है। स्वच्छता के नामपर भ्रष्टाचार का खेल जारी है।मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायतों पर गलत आख्या लगाकर निस्तारित की जा रही है।
पूर्व महापौर और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जी ने अपने कार्यकाल में नगर निगम के कंट्रोल रूम की स्थापना की थी।सिटिजन चार्टर भी लागू कराया था। शिकायतों के समाधान की समय सीमा भी तय की थी। पर आज यह पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।