दिलीप श्रीवास्तव- इंदिरा नगर लखनऊ में नवनिर्वाचित विधायक ओपी श्रीवास्तव जी से भेंटकर दी बधाई
- By
- Dilip Srivastava
- June-06-2024
लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणामों के तहत भाजपा के सभी उम्मीदवारों की जीत हो गई है इसी अग्रलिखित क्रम में, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा में ओपी श्रीवास्तव को नवनिर्वाचित विधायक के पद पर नियुक्त किया गया। जहां कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर पूर्व पार्षद भाजपा प्रवक्ता एवं लखनऊ बार एसोसिएशन के सदस्य जनसेवक दिलीप श्रीवास्तव ने उनसे जाकर शिष्टाचार भेंट करते हुए, उन्हे इस शुभ अवसर पर ढेरो बधाईयां दी।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार, सर्वप्रथम उन्होंने ओपी श्रीवास्तव को फ़ूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत अंगवस्त्र से सुशोभित करते हुए, उनकी भविष्य में राजनैतिक सफलताओं के लिए उन्हें मंगलकामनाये भी दी।
बताते चलें किओपी श्रीवास्तव एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। जो की बहुत बड़े कारोबारी भी है। इसके साथ ही वे करोड़ों रुपए की चल और अचल संपत्ति के मालिक है। वहीं उन्होंने लखनऊ से अपना नामांकन भी दाखिल किया। जिसके फलस्वरूप उन्हे वर्तमान में भाजपा सरकार ने विधायक का दायित्व दिया है। भेंटवार्ता के इस विशेष अवसर पर अधिवक्ता समाज के दिलीप श्रीवास्तव के साथ भाजपा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं अन्य सहायक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।