श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता
- By
- Dilip Srivastava
- November-23-2026
आज लखनऊ के फैजुलागंज में समाजसेवी एवं प्रिय मित्र श्री गुरु प्रसाद गुप्ता जी एवं उनकी समिति द्वारा आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद प्राप्त किया।
भगवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में भक्ति, संस्कार, सदाचार एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें प्रेम, करुणा, धर्म एवं सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
इस पुण्य आयोजन के लिए श्री गुरु प्रसाद गुप्ता जी एवं उनकी पूरी आयोजन समिति का हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
जय श्री कृष्ण! 🙏🌺
दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा उत्तर प्रदेश











