दीपावली मिलन एवं कलम-दवात पूजन समारोह
- By
- Dilip Srivastava
- November-23-2026
आज श्री चित्रगुप्त धाम, फरीदी नगर, इंदिरा नगर, लखनऊ में श्री चित्रगुप्त सभा, इंदिरा नगर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं कलम-दवात पूजन कार्यक्रम में सहभागिता कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
श्री चित्रगुप्त धाम, इंदिरा नगर की अपनी विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान एवं महिमा है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन एवं श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करने पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ज्ञान, सद्बुद्धि एवं मंगल की कामना की।
जय श्री चित्रगुप्त जी! 🙏🪔
दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा उत्तर प्रदेश











