भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन एवं आशीर्वाद
- By
- Dilip Srivastava
- October-28-2026
आज पावन नगरी वाराणसी के बरेका (BLW) स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त योग मंडल के सम्मानित सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। आप सभी का यह स्नेह, अपनत्व एवं सम्मान मेरे लिए अत्यंत सुखद एवं अविस्मरणीय है।
इस आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए श्री चित्रगुप्त योग मंडल के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏🌸
जय श्री चित्रगुप्त जी!











