भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं कलम-दवात पूजन की हार्दिक शुभकामनाएँ
- By
- Dilip Srivastava
- November-11-2026
ह्मा जी के दिव्य अंश एवं सृष्टि के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले, लेखनी के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विशेष पूजन एवं भव्य आरती आज भगवान श्री चित्रगुप्त धाम, झूलेलाल वाटिका, लखनऊ में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई।
इस पावन अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी को छप्पन भोग का प्रसाद एवं कलम अर्पित की गई। साथ ही प्रसाद स्वरूप कलम का वितरण भी किया गया।
भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा से प्रत्येक हृदय में सत्य, धर्म एवं न्याय की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहे और सभी को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा एवं शक्ति प्राप्त हो।
आप सभी को भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं कलम-दवात पूजन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🌺🙏
जय श्री चित्रगुप्त जी!
दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा उत्तर प्रदेश











