स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण
- By
- Dilip Srivastava
- August-22-2026
आज भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद माननीय श्री संतोष सिंह जी ने रानी झाँसी वाहिनी पार्क, सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ में रानी झाँसी वाहिनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता कर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्री दिलीप श्रीवास्तव जी, अध्यक्ष श्रीमती सरोज श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री सचिन झा जी, श्री बी.के. श्रीवास्तव जी, श्री अनुज सिंह सेंगर जी, श्री डी.के. जैन जी, श्री अनूप त्रिपाठी जी एवं श्री प्रांजल राजपूत जी सहित सम्मानित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।
जय हिंद!
वंदे मातरम्!