भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण
- By
- Dilip Srivastava
- August-22-2026
आज भगवान श्री चित्रगुप्त धाम पहुँचकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पावन मंदिर में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देने का अवसर भी मिला। धर्म और प्रकृति संरक्षण का यह सुंदर संगम हम सभी को समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री दिलीप श्रीवास्तव जी, पूर्व पार्षद, श्री अरविंद श्रीवास्तव जी, श्री अनुराग श्रीवास्तव जी, श्री मनोज जी, श्रीमती ममता जिंदल जी, श्रीमती रितु खरे जी सहित समिति के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समस्त आयोजकों एवं समिति के सदस्यों का हार्दिक आभार।
🙏 जय श्री चित्रगुप्त महाराज।
🌿 वृक्ष लगाएँ, प्रकृति बचाएँ।
भारत माता की जय!