लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान
- By
- Dilip Srivastava
- August-22-2026
आज सी-ब्लॉक, इंदिरानगर, लखनऊ स्थित अटल लाइब्रेरी के समक्ष आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विशेष हर्ष एवं गर्व का विषय है कि एकेडमी की तीन प्रतिभाशाली बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की पात्रता हासिल की है। इन होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज, लखनऊ में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया।
सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि हमारे ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उत्तर प्रदेश और भारत का नाम रोशन करेंगे।
खेलें, बढ़ें और देश का मान बढ़ाएँ।
होनहार खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।