दिलीप श्रीवास्तव - लखनऊ पूर्व विधानसभा में मा. कलराज मिश्र जी का योगदान और यादगार विकास कार्य
- By
- Dilip Srivastava
- July-23-2025
वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद लखनऊ पूर्व विधानसभा इंदिरानगर, गोमतीनगर, कल्याणपुर, विकासनगर, महानगर, निशातगंज जैसे क्षेत्रों से बनी। लखनऊ पूर्व को छोड़कर अन्य सभी सीटें भाजपा के हाथ से गई थीं। इसी विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और जनप्रिय नेता मा. कलराज मिश्र जी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
कम समय में उन्होंने लखनऊ पूर्व विधानसभा में अनेक विकास कार्य करवाए और जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहे। विषम परिस्थितियों में, जब सपा सरकार सत्ता में थी, तब भी उन्होंने विकास की गंगा बहाई और क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। उनके अद्भुत योगदान और यादगार कार्य आज भी सभी के जेहन में ताजगी और प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।