Dilip Srivastava
  • होम
  • जानें
    • दिलीप श्रीवास्तव - जीवनी एवं उद्देश्य
    • दिलीप श्रीवास्तव - आत्म परिचय
  • नवीनतम जानकारी
  • मीडिया कवरेज
  • सेवा परमो धर्म:
    • मिशन हर घर अन्न
    • द्वार द्वार कोरोना पर वार
    • नमो किचन
    • कोरोना योद्धा सम्मान
  • जुडें
  • जन सुनवाई

दिलीप श्रीवास्तव-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन त्यौहार के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई

 दिलीप श्रीवास्तव-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन त्यौहार  के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधगीता में उपदेश सुनाया,
धर्म युद्ध को धर्म बताया.
कर्म तू कर मत रख फल की इच्छा,
यह सन्देश तुम्हीं से पाया.
अमर है गीता के बोल सारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा..॥
॥ श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी ॥

प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आप सभी को सहस्त्रों बधाइयां. हमारे हिन्दू धर्म में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और बड़े ही भक्ति भाव से प्रभु के बाल गोपाल स्वरुप को सजाया संवारा जाता है. इस दिवस पर ऐसा लगता है जैसे समस्त देश वृंदावन बन गया हो और कृष्ण लहर प्रवाहित होकर आनंद बरसा रही हो. देश में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है और प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं को झांकी के माध्यम से दर्शाया जाता है. इन सभी धार्मिक क्रियाकलापों से हम सभी को तो भक्ति का बोध होता ही है, साथ ही हमारे बच्चों को भी अपनी युगों प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और परम्पराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है.

इस तरह जन्माष्टमी का त्यौहार समस्त देश में मंगल का संचार लेकर आता है और सभी के जीवन को नवता, शुभता और श्रृद्धा के भाव से लबरेज कर देता है. भारत में तो जन्माष्टमी का अपना विशेष महत्व है, यहां प्रभु के बाल गोपाल चरित्र को बेहद प्रेम से सजाया संवारा जाता है और मुरली मनोहर के जन्मदिवस पर बड़े बड़े आयोजन भी किये जाते हैं. किन्तु उससे भी कहीं अधिक बढ़कर जन्माष्टमी हमें ज्ञान देती है. भारत के प्राचीनतम और पवित्र पौराणिक ग्रन्थ श्रीमद भगवद्गीता में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि,

जब जब समाज में बुराई का प्रभाव बढ़ेगा और धर्म की हानि होगी तो मैं इस दुनिया में अवतार लूंगा और बुराई का विनाश करने व अच्छाई का साथ देने के लिए अधर्मियों का अंत करूंगा.

आज जब हमारे समाज में नशा, शराब, भ्रष्टाचार, बाल एवं स्त्री अपराध जैसे अधर्म बढ़ रहे हैं और व्यक्ति सामाजिक पतन की ओर बढ़ता चला जा रहा है. ऐसे में आवश्यकता है कि हम अपने राम और कृष्ण के सिद्धांतों पर चले. सभी एकजुट होकर इस जन्माष्टमी प्रण लें कि भगवान श्री कृष्ण के दिखाए धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और राष्ट्र उत्थान के लिए फल की इच्छा किये बिना अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. तभी हम सच्चे अर्थों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाए जाने के अधिकारी होंगे.

उपरोक्त आशाओं और निवेदन के साथ आप सभी राष्ट्रवासियों को जन्माष्टमी की कोटि कोटि शुभकामनाएं. आप सभी का जीवन खुशहाल हो, उल्लासपूर्ण हो और आप सभी प्रगति के मार्ग की ओर उन्मुख हो सकें. जय श्री कृष्णा..!!

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

दिलीप श्रीवास्तव-उस्ताद बिसमिल्ला खां जी की   पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

दिलीप श्रीवास्तव-उस्ताद बिसमिल्ला खां जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

आज कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आत्मीय स्वागत एव...

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

आज भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद माननीय श्री संतोष सिंह जी ने रानी झाँसी वाहिनी पार्क, सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ मे...

भव्य तिरंगा यात्रा

भव्य तिरंगा यात्रा

आज सत्य सनातन नारी शक्ति लोक, लखनऊ की संचालिका श्रीमती सपना गोयल जी के नेतृत्व में पावन धाम ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, ए-ब्लॉक, इंदिरानगर...

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

आज सी-ब्लॉक, इंदिरानगर, लखनऊ स्थित अटल लाइब्रेरी के समक्ष आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके ...

वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट

वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट

आज उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमापति राम त्रिपाठी जी, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेंद्र श्रीवास्तव जी एवं वरि...

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण

आज भगवान श्री चित्रगुप्त धाम पहुँचकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पावन मंदिर में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान से सभी के सुख,...

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

आज लखनऊ स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका) में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता...

ज्ञान और संस्कार के मार्गदर्शक गुरुजनों को नमन

ज्ञान और संस्कार के मार्गदर्शक गुरुजनों को नमन

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णुः,गुरु देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परब्रह्म,तस्मै श्री गुरवे नमः॥भारतीय संस्कृति में गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने व...

गुरु पूर्णिमा पर पूज्य संतों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर पूज्य संतों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, इंदिरानगर, लखनऊ के पूज्य महंत आदरणीय श्री सत्य प्रकाश मिश्रा जी तथा श्री बालाजी ...

माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

लखनऊ पूर्व विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।प्रभु श्रीराम से प्रार्थ...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत

आज लक्ष्मण नगरी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Nitin Nabin जी के आगमन पर एयरपोर्ट पहुँचकर उनका हार्दिक ...

श्रद्धेय श्री कलराज मिश्र जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

श्रद्धेय श्री कलराज मिश्र जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाले देश के वरिष्ठतम नेता, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व र...

अधिक जानें...

दिलीप श्रीवास्तव के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलीप श्रीवास्तव अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 

© Dilip Srivastava & Navpravartak Initiative Terms  Privacy