Dilip Srivastava
  • होम
  • जानें
    • दिलीप श्रीवास्तव - जीवनी एवं उद्देश्य
    • दिलीप श्रीवास्तव - आत्म परिचय
  • नवीनतम जानकारी
  • मीडिया कवरेज
  • सेवा परमो धर्म:
    • मिशन हर घर अन्न
    • द्वार द्वार कोरोना पर वार
    • नमो किचन
    • कोरोना योद्धा सम्मान
  • जुडें
  • जन सुनवाई

दिलीप श्रीवास्तव-अब्दुल कलाम जी अब्दुल कलाम जयंती की जयंती पे उन्हें शत् शत् नमन

मिसाइलमैन के नाम से ख्याति प्राप्त पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है. उनका जन्म 15 अक्टू्बर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्व्रम में हुआ था और उनका बचपन बहुत से संघर्षों के साथ बीता किंतु इन सबके बावजूद भी कलाम साहब ने हिम्मत नहीं हारते हुए अपने जीवन को एक मिसाल के रूप में हम सभी के सामने रखा. कलाम साहब का पूरा जीवन देश सेवा और मानवता को समर्पित रहा, शिक्षा के प्रति समर्पित डॉ कलाम बेहद गरीबी में जन्में थे और रेलवे स्टेशन पर अखबार बेच कर उन्होंने शिक्षा प्राप्त की. यही वजह है कि एपीजे अब्दुल कलाम का यह विचार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है- सपने वो नहीं हैं जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने दें. 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने तिरुचिरापल्ली के सेंट जोसेफ कॉलेज से शिक्षा पूरी की और वर्ष 2002 में भारत के राष्ट्रपति का सम्मानित पद उन्हें मिला. अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के बाद उन्होंने शिक्षा, लेखन इत्यादि में अपना समय व्यतीत किया. भारत रत्न के साथ साथ रामानुजन पुरस्कार, पदम् विभूषण, डॉक्टर ऑफ साइंस आदि जैसे बहुत से सम्मान मिले थे, विद्यार्थियों और बच्चों से डॉ कलाम को बेहद लगाव था. 27 जुलाई, 2015 में आईआईएम शिलॉंग में विद्यार्थियों को लेक्चर देने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. आज भले ही डॉ कलाम भौतिक रूप से हमारे आस पास नहीं हैं किंतु उनके विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणा बनकर सामने खड़े हैं. उनके ऐसे ही कुछ विचार इस प्रकार हैं...

1. जीवन में फेल होते हैं तो कभी हार न मानें क्योंकि फेल (FAIL) मतलब फर्स्ट अटैम्प्ट इन लर्निंग होता है.

2. इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं.

3. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं.

4. शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा.

5. भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं. ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है.

6. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं: माता, पिता और गुरु.

7. काले रंग को भावनात्मक रूप से बुरा माना जाता है लेकिन हर ब्लैक बोर्ड विधार्थियों की जिंदगी को ब्राइट बनाता है.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

दिलीप श्रीवास्तव-उस्ताद बिसमिल्ला खां जी की   पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

दिलीप श्रीवास्तव-उस्ताद बिसमिल्ला खां जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

आज कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आत्मीय स्वागत एव...

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

आज भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद माननीय श्री संतोष सिंह जी ने रानी झाँसी वाहिनी पार्क, सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ मे...

भव्य तिरंगा यात्रा

भव्य तिरंगा यात्रा

आज सत्य सनातन नारी शक्ति लोक, लखनऊ की संचालिका श्रीमती सपना गोयल जी के नेतृत्व में पावन धाम ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, ए-ब्लॉक, इंदिरानगर...

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

आज सी-ब्लॉक, इंदिरानगर, लखनऊ स्थित अटल लाइब्रेरी के समक्ष आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके ...

वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट

वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट

आज उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमापति राम त्रिपाठी जी, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेंद्र श्रीवास्तव जी एवं वरि...

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण

आज भगवान श्री चित्रगुप्त धाम पहुँचकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पावन मंदिर में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान से सभी के सुख,...

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

आज लखनऊ स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका) में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता...

ज्ञान और संस्कार के मार्गदर्शक गुरुजनों को नमन

ज्ञान और संस्कार के मार्गदर्शक गुरुजनों को नमन

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णुः,गुरु देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परब्रह्म,तस्मै श्री गुरवे नमः॥भारतीय संस्कृति में गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने व...

गुरु पूर्णिमा पर पूज्य संतों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर पूज्य संतों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, इंदिरानगर, लखनऊ के पूज्य महंत आदरणीय श्री सत्य प्रकाश मिश्रा जी तथा श्री बालाजी ...

माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

माननीय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

लखनऊ पूर्व विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री ओपी श्रीवास्तव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।प्रभु श्रीराम से प्रार्थ...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत

आज लक्ष्मण नगरी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Nitin Nabin जी के आगमन पर एयरपोर्ट पहुँचकर उनका हार्दिक ...

श्रद्धेय श्री कलराज मिश्र जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

श्रद्धेय श्री कलराज मिश्र जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाले देश के वरिष्ठतम नेता, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व र...

अधिक जानें...

दिलीप श्रीवास्तव के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलीप श्रीवास्तव अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 

© Dilip Srivastava & Navpravartak Initiative Terms  Privacy