दिलीप श्रीवास्तव - प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ पूर्वी विधानसभा से चुनाव नामांकन का किया आग्रह, लिखा पत्र
- By
- Dilip Srivastava
- August-06-2021
लखनऊ पूर्व विधानसभा के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से स्थानीय पार्षद एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा दिलीप श्रीवास्तव के द्वारा पत्राचार के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया गया कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में लखनऊ पूर्व विधानसभा से चुनाव नामांकन करें। जनसेवक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वी लखनऊ में बड़ी संख्या में पूर्वाञ्चल, पहाड़ और अन्य जिलों के लोग निवास करते हैं, यहां न केवल मतदाताओं कि संख्या काफी अधिक है बल्कि इस क्षेत्र से भाजपा के 12 पार्षद भी हैं।
लखनऊ पूर्व को भाजपा की परंपरागत सीट बताते हुए दिलीप श्रीवास्तव ने अपने पत्र में लिखा कि यदि माननीय मुख्यमंत्री इस सीट से विधानसभा चुनावों में उतरेंगे तो समस्त प्रदेश में बड़ा संदेश जाएगा और विपक्षी दलों के चुनावी समीकरण बिगड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी यदि नामांकन करके चले जाते हैं तो सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर उन्हें विजयश्री का तोहफा देंगे व उनकी ऐतिहासिक जीत होगी।