दिलीप श्रीवास्तव - हनुमान जी की पंचमुखी प्रतिमा की पुनर्स्थापना के लिए संघर्षरत हैं मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के निवासी
- By
- Dilip Srivastava
- October-24-2021
लखनऊ पूर्व विधानसभा के अंतर्गत ओम शिवशक्ति पीठ शनिदेव मंदिर ए ब्लॉक, इंदिरानगर से पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति हटवाने वाले हिन्दू विरोधी एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी का ट्रांसफर हो गया। इस समाचार के बाद लंबे समय से संघर्षरत सभी भक्तगणों ने कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नही। अब मूर्ति हटवाने वालों को प्रभु खुद ही सजा देंगे। अभी एसीपी गाजीपुर को भी प्रभु सबक सिखाएंगे और हनुमान भक्तो का संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी हनुमान भक्तों का संघर्ष सड़क से लेकर न्यायालय तक,
सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा और पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की पुनः स्थापना के लिए हम पुरजोर प्रयास करेंगे।