दिलीप श्रीवास्तव - निरंतर विकास के साथ प्रगति करेगा मैथिलीशरण गुप्त वार्ड, बी ब्लॉक इंदिरानगर में हुआ इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन
- By
- Dilip Srivastava
- October-21-2021
त्यौहारों के आगमन पर मैथिलीशरण गुप्त वार्ड को विकास कार्य का उपहार मिला। स्थानीय पार्षद दिलीप श्रीवास्तव के प्रयासों से वार्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इसी कड़ी में प्रभु श्रीराम की असीम अनुकंपा से वार्ड मैथिलीशरण गुप्त स्थित बी ब्लॉक इंदिरानगर में नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। विकास कार्य का उद्घाटन पार्षद द्वारा क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में किया गया। पार्षद दिलीप श्रीवास्तव जी ने कार्य के लोकार्पण के दौरान उपस्थित क्षेत्रीय सम्मानित जनमानस से भेंट करके उनका कुशलक्षेम भी जाना, सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के प्रति सदैव अपनी सेवा की प्रतिबद्धता प्रस्तुत की।