दिलीप श्रीवास्तव - मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के गाजीपुर गांव सी ब्लॉक इंदिरानगर में हुआ इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शुभारंभ
- By
- Dilip Srivastava
- October-08-2021
लखनऊ की पूर्वी विधानसभा के अंतर्गत मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से पार्षद दिलीप श्रीवास्तव के द्वारा गाजीपुर गांव के सी ब्लॉक इंदिरानगर में सड़क विकास कार्य को गति देते हुए रोड इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विकास का रास्ता सड़कों से ही होकर गुजरता है, किसी भी क्षेत्र में कच्ची और टूटी फूटी पड़ी सड़कें या गालियां खुद ही उस क्षेत्र के पिछड़े होने की दास्तान बयां करती हैं। इसलिए विकसित सड़कों का होना प्रगतिशील समाज के लिए बेहद आवश्यक है।
वार्ड में स्थानीय जनता के लिए सुविधाओं को बढ़ाते हुए एवं उनकी समस्याओं के उचित समाधान हेतु लगातार प्रयासरत पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने इसी क्रम में आज सी ब्लॉक इंदिरानगर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस विकास कार्य के दौरान वहां स्थानीय जनता की भी उपस्थिति रही एवं सभी ने पार्षद दिलीप श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।