दिलीप श्रीवास्तव - मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के सी ब्लॉक इंदिरानगर के नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ टिन शेड विकास कार्य लोकार्पण
- By
- Dilip Srivastava
- September-01-2021
लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय पार्षद जनसेवाक दिलीप श्रीवास्तव ने नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी ब्लॉक इंदिरानगर में विकास योजना का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, सहयोगीगण और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। वार्ड विकास निधि के द्वारा वार्ड विकास प्राथमिकता के अपने कर्तव्यों का वहन करते हुए पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने टिन शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस मौके पर पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि इसी प्रकार वह क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और स्थानीय समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया।