दिलीप श्रीवास्तव - बाबा विश्वनाथ धाम शिव मंदिर, विकासनगर लखनऊ में आयोजित हुआ विशाल भंडारा
- By
- Dilip Srivastava
- March-09-2022
महानगर लखनऊ में इस बार महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही, विगत दो वर्ष से कोरोना के कारण लगातार स्थगित हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों को इस वर्ष भव्यता के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रसिद्ध बाबा विश्वनाथ धाम शिव मंदिर में भी कल्पना जन जागृति समिति के सौजन्य से पूर्व पार्षद श्री अखिलेश गिरी जी के द्वारा महाविशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से क्षेत्रीय पार्षद सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव ने मुख्य तौर पर शिरकत की।
इस भव्य कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और मान्यगणों की भीड़ रही और सभी ने बाबा के भंडारे को ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने मौजूदा जनता जनार्दन को संबोधित भी किया और पूजन करते हुए कर सभी की खुशहाली की कामना की और कोरोना संक्रमण खत्म करने की प्रार्थना भी की गई।