दिलीप श्रीवास्तव - अटल लाइब्रेरी पार्क सी ब्लॉक, इंदिरानगर में मां भगवती जागरण में पहुंचे दिलीप श्रीवास्तव
- By
- Dilip Srivastava
- October-09-2021
ओज, तेज, आस्था, विश्वास प्राप्त करने का आराधना पर्व नवरात्रि का प्रभाव चरम पर पहुंच गया है। जहां कहीं माता रानी का दरबार सजा है, दास बन कर भक्त अरदास कर रहे हैं और उनके पावन चरणों में शीश नवां कर आशीष मांग रहे हैं। जागरण, व्रत और विविध प्रकार के अनुष्ठानों के माध्यम से मां का ममत्व झोली में भरने के इसी क्रम में लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से पार्षद दिलीप श्रीवास्तव अटल लाइब्रेरी पार्क, सी ब्लॉक इंदिरानगर में आयोजित मां भगवती के जागरण में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने दीपक जलाकर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और मौजूद सभी भक्तगणों को नवरात्रि की कोटि कोटि शुभकामनाएं प्रदान की। 




