दिलीप श्रीवास्तव - हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, किया गया पूजन
- By
- Dilip Srivastava
- April-06-2023
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने श्री राम भक्त हनुमान जी के पंचमुखी स्वरूप के दर्शन करते हुए उनका विशेष पूजन-वंदन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभु को भोग अर्पण करते हुए उसका प्रसाद ग्रहण किया। दिलीप जी ने हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं अर्पित करते हुए कहा कि,
"आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आप सभी का कल्याण करें और सभी पर बजरंग बलि की कृपा बनी रहे। जय श्री राम। जय हनुमान।।"
उल्लेखनीय है कि हनुमान जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में सभी प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जैसे लेटे हनुमान मंदिर, हनुमत धाम, हनुमान सेतु, नया हनुमान मंदिर अलीगंज और पुराना हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों की टोलियाँ अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंची।