दिलीप श्रीवास्तव - लखनऊ भाजपा पूर्व मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी बधाई
- By
- Dilip Srivastava
- October-25-2021
जनसेवा केंद्र, इंदिरानगर लखनऊ में लखनऊ भाजपा पूर्व मंडल 3 युवामोर्चा से अध्यक्ष श्री मंगल झा, उपाध्यक्ष श्री प्रांजल राजपूत, श्री सौरभ श्रीवास्तव, श्री गौरव मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों को बधाई संदेश दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण जनसेवा केंद्र में उपस्थित रहे और 2022 में मजबूती से एक बार फिर बीजेपी की लहर को प्रदेश में लाने के लिए संकल्पित होकर चर्चा की। कार्यक्रम में लखनऊ पूर्व विधानसभा के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने वार्ड महामंत्री श्री अपूर्व वर्मा, श्री जितेंद्र श्रीवास्तव इत्यादि सहित तमाम मौजूद मान्यगणों को पीएम मोदी जी और प्रदेश के सीएम योगी जी की तस्वीर भेंट की।