दिलीप श्रीवास्तव - एडवोकेट राकेश चौधरी को अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक विजय की शुभकामनाएं
- By
- Dilip Srivastava
- September-28-2021
मैथिलीशरणगुप्त वार्ड से पार्षद और लखनऊ बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष पद पर सेवाएं दे चुके दिलीप श्रीवास्तव ने हाल ही में इंदिरानगर निवासी आदरणीय श्री राकेश चौधरी जी को अवध बार एसोसिएशन अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इसके साथ ही दिलीप श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आईबी सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता/चुनाव अधिकारी द्वारा कंप्यूटराइज्ड पैटर्न पर अत्यंत निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए भी बधाई दी। इस मौके पर एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अध्यक्ष श्री विवेक सिंह जी के साथ श्री राकेश चौधरी एडवोकेट को अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक चुनाव जीतने की बधाई अर्पित की।