दिलीप श्रीवास्तव - धूमधाम से मनाया गया एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह का जन्मदिन
- By
- Dilip Srivastava
- March-26-2022
आज एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के तेजतर्रार अध्यक्ष एवं शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता श्री विवेक कुमार सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन से महामंत्री श्री दिलीप श्रीवास्तव (पार्षद, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड लखनऊ) सहित बड़ी संख्या में एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यगण मौजूद रहे और सभी ने बुके इत्यादि देते हुए केक काटकर आदरणीय विवेक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
बताते चलें कि एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के साथ साथ श्री विवेक कुमार सिंह ओम शिवशक्ति पीठ शनिदेव मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी हैं और लखनऊ के राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक कार्यों में वह बढ़-चढ़कर भागीदारी लेते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें असीम शुभकामनाएं देते हुए दिलीप जी ने उपहार के साथ उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।