दिलीप श्रीवास्तव - एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित हुआ अधिवक्ता सम्मान व समागम समारोह
- By
- Dilip Srivastava
- August-12-2021
लखनऊ में एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता सम्मान व समागम समारोह का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे लखनऊ के इंदिरानगर में जयति ओएसिस इन सेक्टर 20/83 नियर सीएनएस अस्पताल सेक्टर 26 चौराहा रिंगरोड सर्विस लेन पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक माननीय सुभाष चंद्र धसमाना एडवोकेट और मंच संचालन पूर्व उपाध्यक्ष/वर्तमान महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत नवनिर्वाचित सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मा. दयाशंकर सिंह एडवोकेट (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा), मा. राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट राजा (संरक्षक), मा. प्रशांत सिंह अटल एडवोकेट (सह अध्यक्ष बार कौंसिल यूपी) सहित अन्य मान्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई। समारोह में पधारे अतिथिगणों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, बड़ी संख्या में एडवोकेट इस सम्मान कार्यक्रम के भागीदार बने और नए पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।