हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- By
- Dilip Srivastava
- July-09-2026
आज आदरणीय श्री शिवभूषण सिंह जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मंत्री पुनः मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
श्री शिवभूषण सिंह जी का संगठनात्मक अनुभव, कर्मठ नेतृत्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। साथ ही, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान भी उल्लेखनीय रहा है।
विश्वास है कि आपके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा आप अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
माँ जगदंबा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा उनकी कृपा आप पर निरंतर बनी रहे।
💐 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
🙏 माँ जगदंबे की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
🚩 जय भाजपा।