भव्य तिरंगा यात्रा
- By
- Dilip Srivastava
- August-22-2026
आज सत्य सनातन नारी शक्ति लोक, लखनऊ की संचालिका श्रीमती सपना गोयल जी के नेतृत्व में पावन धाम ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, ए-ब्लॉक, इंदिरानगर, लखनऊ से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री दिलीप श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए कहा कि सत्य सनातन नारी शक्ति लोक द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने वाली प्रेरणादायी पहल है।
तिरंगा यात्रा में मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने राष्ट्रभक्ति के भाव को और अधिक सशक्त किया।
🇮🇳 हर घर तिरंगा • हर दिल तिरंगा 🇮🇳
🙏 भारत माता की जय!
🚩 जय श्री राम!