"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण
- By
- Dilip Srivastava
- August-22-2026
आज लखनऊ स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका) में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा यह अभियान माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सुंदर संगम है। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य की नींव रखना भी है।
इस प्रेरणास्पद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्व प्रदेश प्रवक्ता (भाजपा) एवं कार्यक्रम संयोजक श्री दिलीप श्रीवास्तव जी तथा समस्त आयोजकों को हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएँ।
🌱 एक पेड़ माँ के नाम।
🌿 पेड़ लगाएँ, प्रकृति बचाएँ।
भारत माता की जय!