दिलीप श्रीवास्तव- भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को समर्पित "तिरंगा यात्रा" में 'ऑपरेशन सिंदूर' की ऐतिहासिक सफलता को किया नमन
- By
- Dilip Srivastava
- May-19-2025
लखनऊ महानगर संयोजक दिलीप श्रीवास्तव जी ने बताया कि आज लखनऊ पूर्वी विधानसभा में भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को समर्पित "तिरंगा यात्रा" में 'ऑपरेशन सिंदूर' की ऐतिहासिक सफलता को नमन करने और वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन तथा कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है.
श्री बालाजी शक्तिपीठ भूतनाथ इंदिरानगर लखनऊ के सामने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. तिरंगा यात्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नीरज सिंह जी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री आनंद द्विवेदी जी, लोकप्रिय विधायक श्री ओ.पी श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में निकाला गया.
बता दे कि तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का सम्मान किया. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का सम्मान करना है और यह यात्रा हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगी.
सीएम योगी ने लखनऊ से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसले को पस्त कर दिया है और ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों को उनके भयानक कृत्य के लिए सजा दी गई है. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का सम्मान किया.
भारत माता की जय