Dilip Srivastava
  • होम
  • जानें
    • दिलीप श्रीवास्तव - जीवनी एवं उद्देश्य
    • दिलीप श्रीवास्तव - आत्म परिचय
  • नवीनतम जानकारी
  • मीडिया कवरेज
  • सेवा परमो धर्म:
    • मिशन हर घर अन्न
    • द्वार द्वार कोरोना पर वार
    • नमो किचन
    • कोरोना योद्धा सम्मान
  • जुडें
  • जन सुनवाई

दिलीप श्रीवास्तव-इंदिरा गाँधी जी की जयंती इंदिरा गांधी जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

19 नवंबर, 1917 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक प्रतिष्ठित परिवार में जन्मी इंदिरा गांधी का बचपन का नाम प्रियदर्शिनी था। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सुपुत्री इंदिरा गांधी की शिक्षा देश विदेश के बड़े बड़े संस्थानों जैसे बेक्स (स्विट्ज़रलैंड), जिनेवा, पीपल्स ऑन स्कूल (मुंबई और पूना), ब्रिसटल, ऑक्सफोर्ड, शांति निकेतन आदि से हुई थी। इसके अतिरिक्त उन्हें बहुत से सर्वश्रेष्ठ विश्वविध्यालयों से डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त थी। बाल्य अवस्था से ही स्वतंत्रता संग्राम में जुड़ी रही इंदिरा गांधी ने "बाल चरखा संघ" की स्थापना की, उन्होंने महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन के लिए 1930 में बच्चों के साथ मिलकर "वानर सेना" का निर्माण किया था। देश की आजादी की लड़ाई में 1942 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। 

"एक राष्ट्र की शक्ति उसकी आत्मनिर्भरता में है, दूसरों से उधार लेकर काम चलाने में नहीं", ऐसे जुझारू और प्रेरणादायक विचारों पर चलने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में बैंकों का राष्ट्रीयकरण और गरीबी उन्मूलन जैसे बड़े कदम उठाए। इंदिरा गांधी को भारतीय राजनीति के इतिहास में एक बेहद मजबूत इरादों वाली राजनेता के रूप में याद किया जाता है। 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय भी उन्होंने बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया था। देश को परमाणुशक्ति संपन्न बनाने की दिशा में बढ़ने के लिए ज़रूरी परमाणु परीक्षण पहली बार इंदिरा गांधी के कार्यकाल में ही किए गए थे। जानिए इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़ें कुछ अहम बिंदु..    

1. सर्वप्रथम 1955 में इंदिरा गांधी काँग्रेस कार्य समिति और केन्द्रीय चुनाव समिति की सदस्या बनी। 

2. काँग्रेस पार्टी को मजबूती देने के विभिन्न पदों पर बने रहने के बाद 1959-60 तक वह भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की अध्यक्षा रही और 1978 में एक बार फिर उन्होंने यह पदभार संभाला। 

3. 1966 में वह सूचना व प्रसारण विभाग में मंत्री रही। 

4. जनवरी 1966 से लेकर मार्च 1977 तक वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के पद पर रही, इसके साथ साथ वह परमाणु ऊर्जा मंत्री भी नियुक्त हुई थी। 

5. उन्होंने अपने कार्यकाल में विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और अंतरिक्ष मंत्रालय का जिम्मा भी संभाला। साथ ही योजना आयोग के अध्यक्ष पद पर भी इंदिरा गांधी ने अपनी सेवाएँ दी। 

6. 1980 में एक बार फिर प्रधानमंत्री पद पर चुनी गई। उन्हें भारत रत्न पुरस्कार, नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा साहित्य वाचस्पति पुरस्कार एफएओ द्वारा दूसरा वार्षिक पदक सम्मान रूप में प्रदान किया गया था। 

7. बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए उन्हें मैक्सिकन अकादमी पुरस्कार, अमरीका से मदर पुरस्कार, इटली से डी एस्टे पुरस्कार आदि भी प्राप्त हुए थे। 

8. इंदिरा गांधी न केवल भारत की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री रही बल्कि अमेरिका द्वारा कराए गए विशेष गैलप जनमत सर्वेक्षण के अनुसार वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला भी थी। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

दिलीप श्रीवास्तव-चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

दिलीप श्रीवास्तव-चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

दिलीप श्रीवास्तव- बड़ा मंगल के पावन अवसर पर भंडारों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

दिलीप श्रीवास्तव- बड़ा मंगल के पावन अवसर पर भंडारों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा जी द्वारा आय...

दिलीप श्रीवास्तव - हर्ष बंसल के पिता की त्रयोदशी में अर्पित की श्रद्धांजलि

दिलीप श्रीवास्तव - हर्ष बंसल के पिता की त्रयोदशी में अर्पित की श्रद्धांजलि

व्यापारी नेता एवं समाजसेवी श्री हर्ष बंसल जी के पिताजी के निधन के पश्चात आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में दिलीप श्रीवास्तव जी ने शामिल होकर श्र...

दिलीप श्रीवास्तव- श्री प्रशांत सिंह अटल जी की पूज्य माताजी के निधन पर  दी श्रद्धांजलि

दिलीप श्रीवास्तव- श्री प्रशांत सिंह अटल जी की पूज्य माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह अटल जी की पूज्य ...

दिलीप श्रीवास्तव - सशक्त लखनऊ बार एसोसिएशन के लिए योग्य नेतृत्व का चयन आवश्यक

दिलीप श्रीवास्तव - सशक्त लखनऊ बार एसोसिएशन के लिए योग्य नेतृत्व का चयन आवश्यक

लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव अधिवक्ताओं के भविष्य और बार की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी अधिव...

दिलीप श्रीवास्तव- अंधेर नगरी चौपट राजा वार्ड सीमा में भ्रम और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

दिलीप श्रीवास्तव- अंधेर नगरी चौपट राजा वार्ड सीमा में भ्रम और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में वार्ड सीमा को लेकर उत्पन्न भ्रम ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साईं बाबा मंदिर, बी ब्लॉ...

दिलीप कुमार श्रीवास्तव- बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव 2023 अधिवक्ताओं के समर्थन के लिए किया  आभार व्यक्त

दिलीप कुमार श्रीवास्तव- बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव 2023 अधिवक्ताओं के समर्थन के लिए किया आभार व्यक्त

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए वर्ष 2026 में आयोजित चुनाव में लखनऊ में 12 मार्च 2026 को हुए मतदान के दूसरे दिन अधिवक्ताओं की...

दिलीप कुमार श्रीवास्तव- श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्व. विंध्यवासिनी कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दिलीप कुमार श्रीवास्तव- श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्व. विंध्यवासिनी कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता विधान परिषद श्रद्धेय विंध्यवासिनी कुमार जी के निधन से राजनीतिक और अधिवक्ता जगत म...

दिलीप कुमार श्रीवास्तव- लखनऊ पूर्व  विधायक ओपी श्रीवास्तव के होली मिलन समारोह में  की सहभागिता

दिलीप कुमार श्रीवास्तव- लखनऊ पूर्व विधायक ओपी श्रीवास्तव के होली मिलन समारोह में की सहभागिता

लखनऊ पूर्व विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में हाईकोर्ट लखनऊ के अधिवक्ता दिलीप कुमार श्रीवास्...

दिलीप कुमार श्रीवास्तव - देवलोक लॉन ठाकुरगंज में आयोजित  चित्रगुप्त पूजन एवं होली मिलन समारोह में की सहभागिता

दिलीप कुमार श्रीवास्तव - देवलोक लॉन ठाकुरगंज में आयोजित चित्रगुप्त पूजन एवं होली मिलन समारोह में की सहभागिता

लखनऊ के हरदोई रोड स्थित देवलोक लॉन, ठाकुरगंज में चित्रगुप्त महासंघ द्वारा आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं होली मिलन समारोह में हाईकोर्...

दिलीप  श्रीवास्तव – सिद्धांतों के साथ संघर्ष की आवाज़

दिलीप श्रीवास्तव – सिद्धांतों के साथ संघर्ष की आवाज़

दिलीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एक ऐसे अधिवक्ता हैं, जिनकी पहचान सिद्धांतों पर अडिग रहकर निरंतर संघर्ष करने वाले व्यक्तित्व के रूप में रही है...

दिलीप  श्रीवास्तव-  उन्नाव के अधिवक्ताओं के प्रति व्यक्त किया आभार

दिलीप श्रीवास्तव- उन्नाव के अधिवक्ताओं के प्रति व्यक्त किया आभार

दिलीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने उन्नाव जनपद के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्नाव के अधि...

दिलीप  श्रीवास्तव- रायबरेली के अधिवक्ताओं का समर्थन – मतपत्र क्रम संख्या 103 को मिला विश्वास

दिलीप श्रीवास्तव- रायबरेली के अधिवक्ताओं का समर्थन – मतपत्र क्रम संख्या 103 को मिला विश्वास

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव में रायबरेली जनपद के सम्मानित अधिवक्ताबंधुओं द्वारा दिए गए समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद एव...

अधिक जानें...

दिलीप श्रीवास्तव के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलीप श्रीवास्तव अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 

© Dilip Srivastava & Navpravartak Initiative Terms  Privacy