Dilip Srivastava
  • होम
  • जानें
    • दिलीप श्रीवास्तव - जीवनी एवं उद्देश्य
    • दिलीप श्रीवास्तव - आत्म परिचय
  • नवीनतम जानकारी
  • मीडिया कवरेज
  • सेवा परमो धर्म:
    • मिशन हर घर अन्न
    • द्वार द्वार कोरोना पर वार
    • नमो किचन
    • कोरोना योद्धा सम्मान
  • जुडें
  • जन सुनवाई

दिलीप श्रीवास्तव-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस की शुभकामनायें

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक प्रारूप समिति का निर्माण  किया गया था, जिसके अध्यक्ष के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर को नियुक्त किया गया था और उन्हें संविधान के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डॉ अंबेडकर ने निरंतर दो वर्षों के अथक परिश्रम और विश्व भर के सभी संविधानों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद भारतीय परिस्थितियों के संदर्भ में संविधान का मसौदा तैयार किया और 26 नवंबर, 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के सामने रखा, जिसे उसी दिन अपना लिया गया। इसके बाद से प्रति वर्ष हमारे देश में 26 नवंबर को "संविधान दिवस" मनाया जाता है।  जानिए भारत के संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :

1. भारत को अपने सबसे बड़े लिखित संविधान के कारण ही विश्व का सबसे बाद गणतंत्र कहा जाता है। 

2. भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा पर कुल अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये थी। 

3. संविधान के निर्माण में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था और कुल 118  बैठकों का आयोजन इस दौरान किया गया था। 

4. भारतीय संविधान सभा के मुख्य सदस्यों में पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम, डॉ राजेन्द्र प्रसाद थे। 

5. 11 दिसम्बर, 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया था, जो अंत तक इस पद पर बने रहे। 

6. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे आदर्शों को फ्रांस से लिए गया है, वहीं संसदीय सरकार, संसदीय प्रणाली, एकल नागरिकता, कैबिनेट व्यवस्था जैसी कईं व्यवस्थाएँ ब्रिटेन से ली गई हैं। 

7. हमारे संविधान में संशोधन और राज्य सभा सदस्यों के चुनाव की प्रणाली दक्षिण अफ्रीका, मौलिक कर्तव्यों को रूस, राष्ट्रपति चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष मतदान आयरलैंड से, राष्ट्रपति पर महाभियोग अमेरिकी संविधान से लिए गए हैं। 

8. यह विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान है, जिसे हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा लिपिबद्ध किया गया था। उन्होंने बेहद सुंदर इटैलिक स्टाइल में कैलिग्राफी के साथ संविधान को लिखा था, जिसमें उन्हें छह महीने का समय लगा था। इसके लिए उन्होंने किसी प्रकार का मेहनताना नहीं लिया था, बस उनकी शर्त थी कि वह हर पृष्ठ के नीचे अपना नाम और अंतिम पृष्ठ के बाद अपना व अपने दादा जी का नाम लिखेंगे। 

9. संविधान लिखने के लिए हाथ से बने हुए कागज पुणे से मंगवाए गए और इसके लिए रायजादा साहब ने 303 निब होल्डर कलम और 254 बोतल इंक का प्रयोग किया। 

10. भारतीय संविधान की मूल प्रति को शांति निकेतन के कलाकारों द्वारा आचार्य नंदलाल बोस के निर्देशन में सजाया गया था। 

11. संविधान की प्रस्तावना का पृष्ठ बी राम मनोहर सिंह के द्वारा निर्मित किया गया था। 

12. संविधान की मूल प्रतियों को संसद के पुस्तकालय में हीलियम से भरे चैम्बर में रखा गया है ताकि यह खराब नहीं हों। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

दिलीप श्रीवास्तव-आप सभी देशवासियो को  संविधान दिवस की शुभकामनायें

दिलीप श्रीवास्तव-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस की शुभकामनायें

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम...

श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता

श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता

आज लखनऊ के फैजुलागंज में समाजसेवी एवं प्रिय मित्र श्री गुरु प्रसाद गुप्ता जी एवं उनकी समिति द्वारा आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित...

दीपावली मिलन एवं कलम-दवात पूजन समारोह

दीपावली मिलन एवं कलम-दवात पूजन समारोह

आज श्री चित्रगुप्त धाम, फरीदी नगर, इंदिरा नगर, लखनऊ में श्री चित्रगुप्त सभा, इंदिरा नगर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं कलम-दवात पूजन कार्यक्...

लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएँ

लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएँ

आज लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर उदीयमान सूर्यदेव को प्रातः अर्घ्य अर्पित कर नमन किया।आस्था, पवित्रता, अनुशा...

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह में सहभागिता

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह में सहभागिता

आज श्री चित्रगुप्त मंदिर, ठाकुरगंज, लखनऊ में श्री चित्रगुप्त महासंघ द्वारा आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के ...

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं कलम-दवात पूजन की हार्दिक शुभकामनाएँ

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं कलम-दवात पूजन की हार्दिक शुभकामनाएँ

ह्मा जी के दिव्य अंश एवं सृष्टि के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले, लेखनी के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विशेष पू...

माँ गोमती की भव्य आरती एवं दिव्य दर्शन

माँ गोमती की भव्य आरती एवं दिव्य दर्शन

आज भगवान श्री चित्रगुप्त घाट, झूलेलाल वाटिका, लखनऊ में लखनऊ की जीवनदायिनी एवं पावन आदि गंगा माँ गोमती की भव्य आरती में सम्मिलित होकर पुण्य ल...

एक जनपद – एक व्यंजन: उत्तर प्रदेश के स्वाद और संस्कृति का उत्सव

एक जनपद – एक व्यंजन: उत्तर प्रदेश के स्वाद और संस्कृति का उत्सव

आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘एक जनपद – एक व्यंजन’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।इस...

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक आदरणीय श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःख...

स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार

स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार

प्रिय छोटे भाई श्री अपूर्व वर्मा जी ने आत्मीयता एवं भावपूर्ण स्नेह के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं प्रिय मित्र श्री अमित अग्रवाल जी ने ...

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन एवं आशीर्वाद

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन एवं आशीर्वाद

आज पावन नगरी वाराणसी के बरेका (BLW) स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का...

आदरणीय डॉ. दिनेश शर्मा जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय डॉ. दिनेश शर्मा जी से आत्मीय भेंट

आज मा. उप राज्यपाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह एवं संरक्षक डॉ. दिनेश शर्मा जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। बढ़ते हुए दायित्वों के बावजूद उनकी स...

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!

आज बी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ में मनौतियों के राजा, लालबाग के राजा श्री गजानन महाराज के भव्य गणपति पंडाल में पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री ...

अधिक जानें...

दिलीप श्रीवास्तव के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलीप श्रीवास्तव अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 

© Dilip Srivastava & Navpravartak Initiative Terms  Privacy