Dilip Srivastava
  • होम
  • जानें
    • दिलीप श्रीवास्तव - जीवनी एवं उद्देश्य
    • दिलीप श्रीवास्तव - आत्म परिचय
  • नवीनतम जानकारी
  • मीडिया कवरेज
  • सेवा परमो धर्म:
    • मिशन हर घर अन्न
    • द्वार द्वार कोरोना पर वार
    • नमो किचन
    • कोरोना योद्धा सम्मान
  • जुडें
  • जन सुनवाई

दिलीप श्रीवास्तव-पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस ( बाल दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को देखते हुए उनके जन्मदिन यानि 14 नवंबर को प्रति वर्ष भारत में बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आज के दिन पंडित नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और बच्चों के प्रति उनके लगाव, देश के प्रति उनके समर्पण तथा अंतराष्ट्रीय राजनीति में उपलब्धियों को याद किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर होने के बावजूद भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के मन में बच्चों के लिए अगाध प्रेम था, जिसके कारण ही प्यार से सभी बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से सम्बोधित करते थे।

पंडित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्र प्रगति को भावी पीढ़ी के विकास से जोड़ कर चलते थे, वह जानते थे कि जिस देश के बच्चे स्वस्थ, शिक्षित और चरित्रवान होंगे, जिस देश में उनका शोषण नहीं किया जाएगा, वह देश ही उन्नति कर सकता है। वे बच्चों के शिक्षण, उनके व्यक्तित्व, परिवार आदि से जुड़ी समस्याएं सुलझाना चाहते थे ताकि उनका समग्र विकास हो सके। पंडित नेहरू, सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहते थे क्योंकि उनका स्पष्ट रूप से मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। बाल दिवस को एक बड़े उत्सव के रुप में चिन्हित करने के उद्देश्य से देश भर के शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्कूलों में बेहद चाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में विशेष रूप से बहुत सी गतिविधियां और कार्यक्रमों जैसे भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत-संगीत, कला, नृत्य, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक मेलों आदि का आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किया जाता है।

यदि बाल दिवस के वास्तविक महत्व की बात करें तो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के के लिये देश में बच्चों के महत्व, उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये हर साल बाल दिवस मनाया जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र की नींव हैं। बाल दिवस सभी देश्वसियों को एक अवसर प्रदान करता है कि हम अपनी भावी पीढ़ी के विकास के लिए, उनके बेहतर स्वास्थ्य, प्रगतिशील बचपन और सुचारु शिक्षण पद्धति के लिए हरसंभव प्रयास करें। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

दिलीप श्रीवास्तव-पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस  ( बाल दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं

दिलीप श्रीवास्तव-पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस ( बाल दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को देखते हुए उनके जन्मदिन यानि 14 नवंबर को प्रति वर्ष भारत में बाल दि...

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं कलम-दवात पूजन की हार्दिक शुभकामनाएँ

भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन एवं कलम-दवात पूजन की हार्दिक शुभकामनाएँ

ह्मा जी के दिव्य अंश एवं सृष्टि के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले, लेखनी के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विशेष पू...

माँ गोमती की भव्य आरती एवं दिव्य दर्शन

माँ गोमती की भव्य आरती एवं दिव्य दर्शन

आज भगवान श्री चित्रगुप्त घाट, झूलेलाल वाटिका, लखनऊ में लखनऊ की जीवनदायिनी एवं पावन आदि गंगा माँ गोमती की भव्य आरती में सम्मिलित होकर पुण्य ल...

एक जनपद – एक व्यंजन: उत्तर प्रदेश के स्वाद और संस्कृति का उत्सव

एक जनपद – एक व्यंजन: उत्तर प्रदेश के स्वाद और संस्कृति का उत्सव

आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘एक जनपद – एक व्यंजन’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।इस...

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक आदरणीय श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःख...

स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार

स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार

प्रिय छोटे भाई श्री अपूर्व वर्मा जी ने आत्मीयता एवं भावपूर्ण स्नेह के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं प्रिय मित्र श्री अमित अग्रवाल जी ने ...

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन एवं आशीर्वाद

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन एवं आशीर्वाद

आज पावन नगरी वाराणसी के बरेका (BLW) स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का...

आदरणीय डॉ. दिनेश शर्मा जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय डॉ. दिनेश शर्मा जी से आत्मीय भेंट

आज मा. उप राज्यपाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह एवं संरक्षक डॉ. दिनेश शर्मा जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। बढ़ते हुए दायित्वों के बावजूद उनकी स...

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!

आज बी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ में मनौतियों के राजा, लालबाग के राजा श्री गजानन महाराज के भव्य गणपति पंडाल में पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री ...

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

आज कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आत्मीय स्वागत एव...

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

आज भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद माननीय श्री संतोष सिंह जी ने रानी झाँसी वाहिनी पार्क, सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ मे...

भव्य तिरंगा यात्रा

भव्य तिरंगा यात्रा

आज सत्य सनातन नारी शक्ति लोक, लखनऊ की संचालिका श्रीमती सपना गोयल जी के नेतृत्व में पावन धाम ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, ए-ब्लॉक, इंदिरानगर...

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

आज सी-ब्लॉक, इंदिरानगर, लखनऊ स्थित अटल लाइब्रेरी के समक्ष आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके ...

अधिक जानें...

दिलीप श्रीवास्तव के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलीप श्रीवास्तव अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 

© Dilip Srivastava & Navpravartak Initiative Terms  Privacy