एक जनपद – एक व्यंजन: उत्तर प्रदेश के स्वाद और संस्कृति का उत्सव
- By
- Dilip Srivastava
- November-06-2026
आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘एक जनपद – एक व्यंजन’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर अमेठी के प्रसिद्ध समोसे का स्वाद चखा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध खान-पान संस्कृति, स्थानीय पहचान एवं परंपराओं को दर्शाते हैं।
ऐसे आयोजन स्थानीय व्यंजनों को पहचान दिलाने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल हैं।
दैनिक जागरण की इस अनूठी पहल के लिए हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ।











