भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना
- By
- Dilip Srivastava
- November-06-2026
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक आदरणीय श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से तथा भगवान श्री चित्रगुप्त धाम भक्त परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुझे स्मरण है कि आदरणीय सिन्हा जी भगवान श्री चित्रगुप्त धाम, झूलेलाल वाटिका, लखनऊ में आयोजित स्थापना दिवस एवं होली उत्सव कार्यक्रम में पधारे थे। इस धाम के प्रति उनका विशेष लगाव एवं आत्मीय जुड़ाव सदैव स्मृतियों में बना रहेगा।
आज उनके निधन पर शब्द निःशब्द हैं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आत्मीयता सदैव याद आएगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! शत-शत नमन। 🙏
दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट
प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा उत्तर प्रदेश











