दिलीप श्रीवास्तव - पूर्व जलशक्ति मंत्री माननीय महेंद्र सिंह जी के पैतृक गांव पहुंचकर दिवगंत माता जी को दी श्रद्धांजलि
- By
- Dilip Srivastava
- June-23-2022
आज लखनऊ से पार्षद एवं भाजपा नेता श्री दिलीप श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व जलशक्ति मंत्री मा महेन्द्र सिंह जी के पैतृक गांव करमाही पहुँच कर उनकी दिवंगत माँ के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बताते चलें कि करमाही गांव निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह की माताजी का निधन लखनऊ में उपचार के दौरान हो गया था। माता जी स्वर्गीय इंदुमती सिंह जी कि तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, बेहतर चिकित्सकीय उपचार के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम श्वास ली और रसूलाबाद घाट प्रयागराज में उनका अंतिम संस्कार किया गया।