दिलीप श्रीवास्तव - सामाजिक समरसता एवं कर्तव्यनिष्ठ की प्रतिमूर्ति डॉ भीमराव अंबेडकर को जयंती पर किया गया नमन
- By
- Dilip Srivastava
- April-14-2022
राजधानी लखनऊ में आज भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती विभिन्न स्थानों में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन कर उनके सिद्धांतों को याद किया गया। इसी क्रम में लखनऊ के बसतौली गांव बी ब्लॉक इंदिरानगर में भी प्रतिवर्ष की भांति पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके साथ उपस्थित साथियों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाएं।
कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर हम लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। आज आवश्यकता है कि हम सभी एक साथ मिलकर चलें और उत्तर प्रदेश व देश में सामाजिक क्रांति लाने का काम करें। आज बाबा साहब के बताए मार्गो पर चलने की जरूरत है उन पर मजबूती के साथ अमल करने की जरूरत है।