दिलीप श्रीवास्तव - एकात्म मानवतावाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर लिया गया आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प
- By
- Dilip Srivastava
- September-24-2021
लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के अंतर्गत जनसेवा केंद्र भूतनाथ इंदिरानगर में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती की पूर्वसंध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। माननीय दीनदयाल जी की छवि पर माल्यार्पण करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की बात रखी।
इस मौके पर भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने एकात्म मानववाद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है और माननीय दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने में प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा ने सभी को आत्म निर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति हेतु संकल्प भी दिलाया।