Dilip Srivastava
  • होम
  • जानें
    • दिलीप श्रीवास्तव - जीवनी एवं उद्देश्य
    • दिलीप श्रीवास्तव - आत्म परिचय
  • नवीनतम जानकारी
  • मीडिया कवरेज
  • सेवा परमो धर्म:
    • मिशन हर घर अन्न
    • द्वार द्वार कोरोना पर वार
    • नमो किचन
    • कोरोना योद्धा सम्मान
  • जुडें
  • जन सुनवाई

दिलीप श्रीवास्तव-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी जड़ें मजबूत हों यानि उसकी एकता और अखंडता बनी रहे। हमारा देश  200 वर्षों तक गुलाम रहा, जिसका सबसे बाद कारण हम टुकड़ों में बंटे हुए थे और हमारी रियासतों में आपसी एकत्व का लोप था, जिसका लाभ अंग्रेजी हुकूमत ने उठाया। किसी भी देश का वास्तविक विकास तभी संभव है जब वहां के निवासियों में आपसी एकता, सद्भावना और सौहार्द हो। "राष्ट्रीय एकता दिवस", यानि राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस हमें ऐसी ही एकता का पाठ पढ़ाता है। 

31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाड़ियाद के एक किसान परिवार में जन्में सरदार वल्लभ भाई पटेल की शिक्षा का सबसे प्रमुख आधार स्वाध्याय रहा, उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों से सीख लेते हुए लंदन से बैरिस्टर की शिक्षा पूरी की और भारत के अहमदाबाद में वकालत करना शुरू किया। महात्मा गांधी से प्रेरणा लेते हुए वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भागीदार बने। खेड़ा आंदोलन, बारडोली सत्याग्रह जैसे आंदोलनों में सशक्त भूमिका निभाते हुए उन्होंने देश भक्ति का परिचय दिया। महात्मा गांधी की इच्छानुसार उन्होंने अपने आप को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर रखा और देश में बिखरी पड़ी 565 रियासतों को एक साथ जोड़ने का मुश्किल कार्य किया। 

देश के एकीकरण में सूत्रधार की भूमिका का निर्वहन करने के कारण ही महात्मा गांधी ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी। स्वयं गांधी जी का मानना था कि भारत को अखंड बनाने का कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल के अलावा दूसरा कोई नहीं कर सकता है। अपने अदम्य साहस, प्रखर व्यक्तित्व और राजनीतिज्ञ कौशल के चलते उन्होंने बिखरे पड़े भारत को एक धागे में पिरोया। 

भारत जो विश्व के सबसे बड़े देशों में शामिल है और दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश हैं, यहां 1600 से अधिक भाषाएँ और बोलियाँ बोली जाती हैं। साथ ही विभिन्न धर्मों जैसे हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन आदि सभी यहां सदियों से मिलजुल कर रहते आए हैं और हमारे विभिन्न राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में पसरी सांस्कृतिक, पारंपरिक, सामाजिक विविधता के बाद भी हमारी भारतीयता हमें एक करती है। राष्ट्रीय एकता दिवस जिसकी शुरुआत वर्ष 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई, हमें इसी आपसी एकता को बनाये रखने के लिए प्रेरित करता है।     

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

दिलीप श्रीवास्तव-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष   सरदार  वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

दिलीप श्रीवास्तव-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी जड़ें मजबूत हों यानि उसकी एकता और अखंडता बनी रहे। हमारा देश 200 वर्षों तक गुलाम रहा, जिसका सबसे बाद...

स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार

स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार

प्रिय छोटे भाई श्री अपूर्व वर्मा जी ने आत्मीयता एवं भावपूर्ण स्नेह के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं प्रिय मित्र श्री अमित अग्रवाल जी ने ...

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन एवं आशीर्वाद

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन एवं आशीर्वाद

आज पावन नगरी वाराणसी के बरेका (BLW) स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का...

आदरणीय डॉ. दिनेश शर्मा जी से आत्मीय भेंट

आदरणीय डॉ. दिनेश शर्मा जी से आत्मीय भेंट

आज मा. उप राज्यपाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह एवं संरक्षक डॉ. दिनेश शर्मा जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। बढ़ते हुए दायित्वों के बावजूद उनकी स...

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!

गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!

आज बी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ में मनौतियों के राजा, लालबाग के राजा श्री गजानन महाराज के भव्य गणपति पंडाल में पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री ...

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

आज कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आत्मीय स्वागत एव...

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता एवं ध्वजारोहण

आज भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद माननीय श्री संतोष सिंह जी ने रानी झाँसी वाहिनी पार्क, सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ मे...

भव्य तिरंगा यात्रा

भव्य तिरंगा यात्रा

आज सत्य सनातन नारी शक्ति लोक, लखनऊ की संचालिका श्रीमती सपना गोयल जी के नेतृत्व में पावन धाम ॐ शिव शक्ति पीठ शनिदेव मंदिर, ए-ब्लॉक, इंदिरानगर...

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

लखनऊ के होनहार खिलाड़ियों का सम्मान

आज सी-ब्लॉक, इंदिरानगर, लखनऊ स्थित अटल लाइब्रेरी के समक्ष आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके ...

वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट

वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट

आज उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमापति राम त्रिपाठी जी, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेंद्र श्रीवास्तव जी एवं वरि...

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण

भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में दर्शन-पूजन एवं वृक्षारोपण

आज भगवान श्री चित्रगुप्त धाम पहुँचकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पावन मंदिर में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान से सभी के सुख,...

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण

आज लखनऊ स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका) में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता...

ज्ञान और संस्कार के मार्गदर्शक गुरुजनों को नमन

ज्ञान और संस्कार के मार्गदर्शक गुरुजनों को नमन

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णुः,गुरु देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परब्रह्म,तस्मै श्री गुरवे नमः॥भारतीय संस्कृति में गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने व...

अधिक जानें...

दिलीप श्रीवास्तव के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलीप श्रीवास्तव अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 

© Dilip Srivastava & Navpravartak Initiative Terms  Privacy