Dilip Srivastava
  • होम
  • जानें
    • दिलीप श्रीवास्तव - जीवनी एवं उद्देश्य
    • दिलीप श्रीवास्तव - आत्म परिचय
  • नवीनतम जानकारी
  • मीडिया कवरेज
  • सेवा परमो धर्म:
    • मिशन हर घर अन्न
    • द्वार द्वार कोरोना पर वार
    • नमो किचन
    • कोरोना योद्धा सम्मान
  • जुडें
  • जन सुनवाई

दिलीप श्रीवास्तव-सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

आज भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की  उपलब्धियों के बारे में बात करेंगे।

18वीं सदी में महिलाओं का स्कूल जाना मुमकिन नहीं था। उस समय महिलाएं केवल घर पर ही रहती थी। उसी समय की महिला सावित्रीबाई फुले ने न केवल खुद स्कूल जाना प्रारंभ किया, बल्कि आगे आने वाले समाज में महिलाओं को उनका  अधिकार भी दिलाया।

वह जब स्कूल पढ़ने जाती थीं तो लोग उन पर पत्थर फेंकते थे। इस सब के बावजूद वह अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकीं और लड़कियों व महिलाओं को शिक्षा का हक दिलाया। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। सावित्रीबाई ने अपने पति समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की थी।

परिचय

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। उनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे था, तथा माता का नाम लक्ष्मी। मात्र 9 वर्ष की उम्र में उनका विवाह ज्योतिबा फुले से हो गया था। ज्योतिबा फुले ही सवित्रीबाई के गुरू और समर्थक बने, जिनकी मद्द से उन्होने लड़कियों व महिलाओं के लिए स्कूल की स्थापना की। साथ ही उस स्कूल की पहली महिला प्रिंसिपल बनी।

इतना ही नहीं सवित्रीबाई ने अपने पति के सहयोग से अपने जीवन में महिलाओं के अधिकार जैसे विधवा विवाह, दलित महिलाओं को शिक्षा, छुआछुत मिटाना सब कार्यो को लक्ष्य बना लिया।

सामाजिक मुश्किलें

वे स्कूल जाती थीं, तो विरोधी लोग उनपर पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। हर बिरादरी और धर्म के लिये उन्होंने काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फेंका करते थे। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं।

देश में विधवाओं की दुर्दशा सावित्रीबाई से देखी नहीं जाती थी, इसलिए 1854 में उन्होंने विधवाओं के लिए एक आश्रय खोला। उनके इस आश्रय गृह में निराश्रित महिलाओं, विधवाओं और उन बाल बहुओं को जगह मिलने लगी जिनको उनके परिवार वालों ने छोड़ दिया था। सावित्रीबाई उन सभी को पढ़ाती लिखाती थीं। वर्षों के निरंतर प्रयास के बाद 1864 में इसे एक बड़े आश्रय में बदलने में सफल रहीं। उन्होंने इस संस्था में आश्रित एक विधवा के बेटे यशवंतराव को भी गोद लिया था। इसके साथ उन्होंने लोगो की मद्द करने के लिए अपने पति के साथ मिलकर एक कुआं खोदा, जिससे लोगो को आसानी से पानी मिल सके। उनके इस कदम का उस समय खूब विरोध भी हुआ।

प्लेग महामारी

देश मे फैली प्लेग महामारी में सावित्रीबाई ने लोगो की मद्द की जिसके कारण उन्हें भी यह बिमारी लग गई, और 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण ही उनकी निधन हो गया।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

दिलीप श्रीवास्तव-सावित्रीबाई फुले जी की  पुण्यतिथि   पर विनम्र श्रद्धांजलि

दिलीप श्रीवास्तव-सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

आज भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की उपलब्धियों के बारे में बात करेंगे। 18वीं सदी में महिलाओं का स्कूल जाना मुमकिन नहीं था। उ...

दिलीप  श्रीवास्तव – सिद्धांतों के साथ संघर्ष की आवाज़

दिलीप श्रीवास्तव – सिद्धांतों के साथ संघर्ष की आवाज़

दिलीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एक ऐसे अधिवक्ता हैं, जिनकी पहचान सिद्धांतों पर अडिग रहकर निरंतर संघर्ष करने वाले व्यक्तित्व के रूप में रही है...

दिलीप  श्रीवास्तव-  उन्नाव के अधिवक्ताओं के प्रति व्यक्त किया आभार

दिलीप श्रीवास्तव- उन्नाव के अधिवक्ताओं के प्रति व्यक्त किया आभार

दिलीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने उन्नाव जनपद के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्नाव के अधि...

दिलीप  श्रीवास्तव- रायबरेली के अधिवक्ताओं का समर्थन – मतपत्र क्रम संख्या 103 को मिला विश्वास

दिलीप श्रीवास्तव- रायबरेली के अधिवक्ताओं का समर्थन – मतपत्र क्रम संख्या 103 को मिला विश्वास

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव में रायबरेली जनपद के सम्मानित अधिवक्ताबंधुओं द्वारा दिए गए समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद एव...

दिलीप  श्रीवास्तव- प्रयागराज में गूंजा मतपत्र क्रमांक 103,  अधिवक्ताओं के समर्थन से मज़बूत हुई दावेदारी

दिलीप श्रीवास्तव- प्रयागराज में गूंजा मतपत्र क्रमांक 103, अधिवक्ताओं के समर्थन से मज़बूत हुई दावेदारी

संगम नगरी प्रयागराज में मतदान के तीसरे दिन भी उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। इस दौरान अधिवक्ताओं के बीच मतपत्र क्रम संख्या 103 को लेकर वि...

दिलीप श्रीवास्तव - अधिवक्ता हित सर्वोपरि: समागम में प्रथम वरीयता मत की अपील

दिलीप श्रीवास्तव - अधिवक्ता हित सर्वोपरि: समागम में प्रथम वरीयता मत की अपील

अधिवक्ता समागम का आयोजन अधिवक्ता हितों को सर्वोपरि रखते हुए किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता बंधुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर बार ...

दिलीप श्रीवास्तव - अधिवक्ता एकजुटता का संदेश: दिलीप कुमार श्रीवास्तव को समर्थन

दिलीप श्रीवास्तव - अधिवक्ता एकजुटता का संदेश: दिलीप कुमार श्रीवास्तव को समर्थन

अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए संगठित हैं। इसी क्रम में अधिवक्ता समाज ने दिलीप कुमार श्...

दिलीप श्रीवास्तव - कुमांचल नगर में अधिवक्ता कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक

दिलीप श्रीवास्तव - कुमांचल नगर में अधिवक्ता कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक

कुमांचल नगर, इंदिरानगर लखनऊ में अधिवक्ता कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया...

दिलीप श्रीवास्तव - अधिवक्ताओं के स्नेह और समर्थन से मजबूत हुई आजमगढ़ की मुहिम

दिलीप श्रीवास्तव - अधिवक्ताओं के स्नेह और समर्थन से मजबूत हुई आजमगढ़ की मुहिम

आज जनपद आजमगढ़ में सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रथम वरीयता के मत के लिए अपील की गई, जिस...

दिलीप श्रीवास्तव - अधिवक्ताओं की एकजुट हुंकार:  को विजय की ओर बढ़ाता अधिवक्ता संवाद

दिलीप श्रीवास्तव - अधिवक्ताओं की एकजुट हुंकार: को विजय की ओर बढ़ाता अधिवक्ता संवाद

प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम ने अधिवक्ताओं की एकजुटता और संकल्प को नई दिशा दी। बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ व युवा ...

दिलीप श्रीवास्तव - नए आपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर संगोष्ठी

दिलीप श्रीवास्तव - नए आपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर संगोष्ठी

नए आपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका को लेकर आयोजित इस संगोष्ठी में न्याय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, वैज्ञानिक एवं पारदर्शी बनाने प...

दिलीप श्रीवास्तव - बस्ती जनपद में अधिवक्ता समाज से संवाद: श्री अमित श्रीवास्तव एडवोकेट

दिलीप श्रीवास्तव - बस्ती जनपद में अधिवक्ता समाज से संवाद: श्री अमित श्रीवास्तव एडवोकेट

बस्ती जनपद में श्री अमित श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा सम्मानित अधिवक्ता समाज से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता बंधुओं से म...

दिलीप श्रीवास्तव - जनपद बहराइच में अधिवक्ता बंधुओं से आत्मीय संवाद एवं समर्थन की अपील

दिलीप श्रीवास्तव - जनपद बहराइच में अधिवक्ता बंधुओं से आत्मीय संवाद एवं समर्थन की अपील

आज जनपद बहराइच में सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं से आत्मीय भेंट कर उनसे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उनके विचारों, सुझावों एवं समस्या...

अधिक जानें...

दिलीप श्रीवास्तव के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलीप श्रीवास्तव अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 

© Dilip Srivastava & Navpravartak Initiative Terms  Privacy